CM विष्णुदेव साय आज कंवर समाज को देंगे बड़ी सौगात

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

30 लाख की लागत से बने सामुदायिक भवन का करेंगे लोकार्पण, रायगढ़ में होगा भव्य वार्षिक सम्मेलन

रायगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे और कंवर समाज को एक बड़ी सौगात देने वाले हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सीएम दोपहर 1:30 बजे बोईरदादर के गोवर्धनपुर रोड स्थित शालिनी स्कूल के पास निर्मित कंवर सामाजिक भवन में आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे।

30 लाख की लागत से तैयार सामुदायिक भवन का लोकार्पण

कंवर समाज की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 30 लाख रुपये की लागत से बने भव्य सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। इस भवन को समाजिक कार्यक्रमों, सांस्कृतिक गतिविधियों और विभिन्न सामाजिक बैठकों के लिए उपयोग में लाया जाएगा।

कार्यक्रम में शामिल होंगे कई विशिष्ट अतिथि

कार्यक्रम की अध्यक्षता
 राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. नंदकुमार साय करेंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे—

  • कौशल्या साय

  • भरत साय

  • अनंत राम पैंकरा

  • स्वधा साय

  • शांता साय

कई जिलों से आएंगे समाज के पदाधिकारी

इस भव्य आयोजन में सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, बिलासपुर, रायपुर और ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से कंवर समाज के राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तरीय पदाधिकारी बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। साथ ही स्थानीय नागरिक और समाज के वरिष्ठजन भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *