रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपरा को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत कर लौटे पंथी नृत्य दल ने आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। कलाकारों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि उन्होंने 13 से 24 फरवरी 2025 तक मिस्र (इजिप्ट) में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
छत्तीसगढ़ की माटी की सुगंध विदेश तक पहुंची: सीएम साय
मुख्यमंत्री साय ने दल के सभी सदस्यों को उनकी इस सांस्कृतिक उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि, “आप सभी ने अपने कला-प्रदर्शन के माध्यम से विदेश की धरती पर छत्तीसगढ़ की माटी की सुगंध और पहचान को फैलाया है, जो पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है।”
विधायक खुशवंत सिंह भी रहे मौजूद
इस अवसर पर विधायक खुशवंत सिंह साहेब भी उपस्थित थे और उन्होंने कलाकारों के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे राज्य की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर पहुंचाने वाला क्षण बताया।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8219304
Total views : 8261945