सरायपाली। अंचलवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब आधार कार्ड से संबंधित किसी भी कार्य के लिए कहीं और भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नगर पालिका परिषद सरायपाली स्थित आधार सेवा केंद्र में आधार से जुड़ी सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं।
आधार सेवा केंद्र में नया आधार पंजीयन, नाम-उपनाम सुधार, जन्म तिथि सुधार, पता सुधार, लिंग सुधार, बायोमेट्रिक अपडेट, मोबाइल नंबर लिंक तथा जी-मेल अपडेट जैसे सभी महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।
अंचलवासियों से अपील की गई है कि आधार से संबंधित किसी भी कार्य के लिए नगर पालिका परिषद सरायपाली स्थित आधार सेवा केंद्र में संपर्क करें।
आधार संचालक – रेशम यादव, मो. 7999619100
Author: Deepak Mittal









