रायपुर। राजधानी रायपुर में सिटी सेंटर मॉल के नजदीक स्थित एक होम डेकोरेशन की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग दुकान की चौथी मंजिल पर लगी, जहां रखा फर्नीचर जलकर राख हो गया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किए गए। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है।
Author: Deepak Mittal









