रायपुर। छत्तीसगढ़ के रामनामी समुदाय की भक्ति और समर्पण को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुले दिल से सराहा है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर लिखा कि प्रधानमंत्री के रायपुर प्रवास से कुछ ही घंटे पहले मंत्रालय में रामनामी समुदाय के प्रतिनिधियों से उनकी मुलाकात हुई थी। प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री से मिलने की अपनी प्रबल इच्छा जताई, जिसके अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
रजत महोत्सव के दौरान जब रामनामी समाज के श्रद्धालुओं की प्रधानमंत्री मोदी से भेंट हुई, तो उन्होंने बड़े आदर भाव से प्रधानमंत्री को अपने पारंपरिक मोर मुकुट से मुख्य मंच पर अलंकृत करने की अभिलाषा प्रकट की। प्रधानमंत्री मोदी ने सहजता, आत्मीयता और स्नेह के साथ उनके अनुरोध को स्वीकार किया, जिससे यह दृश्य वहां उपस्थित सभी लोगों के लिए अत्यंत हृदयस्पर्शी बन गया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रामनाम ही जिनका धर्म है और रामभक्ति ही जिनका कर्म, ऐसे रामनामी समाज के सदस्यों के तन पर अंकित ‘राम’ केवल एक नाम नहीं बल्कि समर्पण, तपस्या और अटूट आस्था का प्रतीक है। यह समुदाय अपने तन, मन और जीवन को प्रभु श्रीराम के चरणों में अर्पित करता है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की इस आत्मीयता में भक्ति और समर्पण का प्रत्यक्ष उदाहरण झलकता है। यह दृश्य यह संदेश देता है कि रामभक्ति केवल पूजा नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पवित्र साधना है, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आचरण और जीवन मूल्यों से सार्थक किया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8181455
Total views : 8213316