मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल जशपुर दौरे पर रहेंगे, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर करेंगे योगाभ्यास

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 7 बजे रणजीता स्टेडियम में आयोजित भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य की कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी।

प्रदेशभर में योग दिवस को लेकर व्यापक तैयारी की गई है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुंगेली, जबकि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कबीरधाम जिले में मुख्य अतिथि के रूप में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके अलावा अन्य जिलों में भी मंत्री, सांसद और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में योगाभ्यास कार्यक्रमों में भाग लेंगे:

  • बिलासपुर: केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

  • राजनांदगांव: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

  • बलरामपुर-रामानुजगंज: मंत्री रामविचार नेताम

  • बेमेतरा: मंत्री दयालदास बघेल

  • नारायणपुर: मंत्री केदार कश्यप

  • कोरबा: मंत्री लखनलाल देवांगन

  • मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

  • रायगढ़: मंत्री ओ.पी. चौधरी

  • महासमुंद: मंत्री टंकराम वर्मा

वहीं कई सांसद और विधायक भी अपने क्षेत्रों में इस अवसर पर लोगों के साथ योगाभ्यास करेंगे:

  • बलौदाबाजार-भाटापारा: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

  • दुर्ग: सांसद विजय बघेल

  • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: सांसद संतोष पांडेय

  • सरगुजा: सांसद चिंतामणि महाराज

  • गरियाबंद: सांसद रूपकुमारी चौधरी

  • सारंगढ़-बिलाईगढ़: सांसद राधेश्याम राठिया

  • जांजगीर-चांपा: सांसद कमलेश जांगड़े

  • सुकमा: सांसद महेश कश्यप

  • कांकेर: सांसद भोजराज नाग

  • सक्ति: सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह

  • बीजापुर: विधायक लता उसेंडी

  • धमतरी: विधायक अजय चंद्राकर

  • बस्तर: विधायक किरण सिंह देव

  • कोरिया: विधायक भैयालाल राजवाड़े

  • सूरजपुर: विधायक गोमती साय

  • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: विधायक गुरु खुशवंत साहेब

  • दंतेवाड़ा: विधायक चैतराम अटामी

  • बालोद: विधायक ललित चंद्राकर

  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची

  • कोंडागांव: विधायक नीलकंठ टेकाम

प्रदेशभर में योग दिवस को जनआंदोलन का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें जनप्रतिनिधियों के साथ आम जनता की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment