रायपुर (21 अगस्त 2025):
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज (गुरूवार, 21 अगस्त) सुबह रायपुर स्थित सीएम हाउस से 08:20 बजे प्रस्थान करेंगे और 08:40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेगे। इसके बाद वे दिल्ली होते हुए अपनी 10 दिनों की विदेश यात्रा के लिए रवाना हो जाएंगे, जिसमें मुख्य रूप से जापान और दक्षिण कोरिया शामिल हैं।

मुख्यमंत्री के दिनभर का कार्यक्रम रिजर्व रखा गया है। इस दौरान वे दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि, आगे का विस्तृत दौरा कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री का यह दौरा छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों और केंद्र से समन्वय से जुड़ा हुआ है। माना जा रहा है कि दिल्ली प्रवास के दौरान वे केंद्र सरकार के मंत्रियों के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।
मुख्य बिंदु:
08:20 बजे – सीएम हाउस, रायपुर से प्रस्थान
08:40 बजे – स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर आगमन
09:15 बजे – इंडिगो फ्लाइट (6E-2191) से दिल्ली के लिए रवाना
11:10 बजे – इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, नई दिल्ली आगमन
11:30 बजे – एयरपोर्ट से प्रस्थान
12:00 बजे – छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली आगमन
दिनभर का कार्यक्रम रिजर्व रहेगा
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8216983
Total views : 8258971