छत्तीसगढ़ बीजेपी बुलाई अहम बैठक, CM, सांसद, मंत्री और जिला अध्यक्ष होंगे शामिल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्तीसगढ़ बीजेपी बुलाई अहम बैठक, CM, सांसद, मंत्री और जिला अध्यक्ष होंगे शामिल

रायपुर: प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन परीक्षण (एसआईआर) मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा संगठन ने बुधवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में एक बड़ी बैठक बुलाई है। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश के सभी मंत्री, विधायक, सांसद और सभी जिलों के अध्यक्ष शामिल होंगे। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

बैठक का उद्देश्य न केवल जनता को एसआईआर प्रक्रिया में मदद प्रदान करना है, बल्कि कांग्रेस पर आरोप और रणनीति बनाने पर भी ध्यान केंद्रित करना है। प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय के अनुसार, कांग्रेस एसआईआर को लेकर भ्रम फैला रही है और भाजपा इस झूठ को जनता के बीच उजागर करने का प्रयास करेगी।

देश के अन्य राज्यों में भी चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। छत्तीसगढ़ में भी यह प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। बैठक में राष्ट्रीय संगठन के नेता शिव प्रकाश, एसआईआर के नियम और कानूनों के बारे में पूरी जानकारी देंगे। शिव प्रकाश पांच नवंबर की सुबह दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे और बैठक का संचालन करेंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *