CBSE मामले पर मोदी सरकार का बहुत बड़ा एक्शन सामने आया है। इस मामले में CBSE के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का ट्रांसफर कर दिया गया है। CBSE द्वारा ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सेवाओं की खरीद की जांच के लिए एक जांच समिति का गठन भी किया गया है।
केंद्र सरकार ने सीबीएसई से जुड़े मामलों में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए बोर्ड के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया है। इन अधिकारियों के स्थान पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी लोखंडे प्रशांत सीताराम सीबीएसई के नए प्रमुख नियुक्त किया गया है। वहीं, सीनियर ब्यूरोक्रैट वरुण भारद्वाज सीबीएसई के नए सचिव होंगे।


शिक्षा मंत्रालय की संसद की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में आज सीबीएसई चेयरमैन और स्कूल एजुकेशन सेकेट्री की जमकर क्लास लगी थी। कमेटी ने आज सीबीएसई के अध्यक्ष और स्कूल एजुकेशन सेक्रेटरी को तलब किया था।
कमेटी के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने सीबीएसई चेयरमैन से पूछा था कि कॉपियां जांचने की नई प्रक्रिया लागू करने में इतनी जल्दबाजी क्यों की गई? क्या पूरी तैयारी के साथ इसे एक साल बाद लागू नहीं किया जा सकता था? आपने बच्चों के भविष्य को दांव पर लगा दिया?
Author: Deepak Mittal









