शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी,एक अंतर्राष्टीय ठग केरल से गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

राजनांदगांव। जिले की थाना बसंतपुर एवं साईबर सेल राजनांदगांव ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रूपयों की ठगी करने के मामले में शामिल एक अर्तराष्ट्रीय ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के गैंग द्वारा वॉटसअप एप ग्रुप के माध्यम से लोगों से सम्पर्क कर शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफ देने का लालच देकर धोखाधड़ी की जाती है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को केरल से गिरफ्तार किया है।

आरोपी सहल शाह के कब्जे से फेडरल बैंक का एटीएम कार्ड, फेडरल बैंक का पासबुक, 01 नग मोबाईल फोन जब्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार राहुल जैन ने थाना बसंतपुर आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि, 06 अलग-अलग मोबाईल नम्बरों के धारक द्वारा 08 विभिन्न बैंकों के खाते में वेबसाइट लिंक www.triponfinance. com में ट्रेडिंग के नाम पर 3 करोड़ 40 लाख 95 हजार रूपये की ठगी की गई है।

शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए  त्वरित कार्यवाही करने का आदेश दिया गया। जिसपर थाना बसंतपुर एवं साईबर सेल ने आरोपियों के बैंक डीटेल निकाला। जिसमें आरोपियों द्वारा रूपयों को करीब 08 विभिन्न बैंक खातों मे प्राप्त कर उन खातों से पुन: दर्जनों बैंक खातों मे आर.टी.जी.एस./एन.ई.एफ.टी. के माध्यम से अपने साथियो के बैंक खाता केरल, उत्तरप्रदेश, असम आदि राज्यों मे ट्रांसफर कर ठगी से प्राप्त पैसो को ए.टी.एम. व चेक के माध्यम से केरल राज्य के कई जिलों मे निकालते थे।

इसके अलावा आरोपियों द्वारा पीड़ित से प्राप्त करीब 60 लाख रुपये को डेबिट कार्ड की माध्यम से दुबई मे रकम विड्राल किये हैं। पुलिस ने आरोपी के मोबाईल नम्बर एवं अन्य दस्तावेज खंगाले, जिसके आधार पर आरोपी का पता तलाश हेतु पार्टी केरल रवाना किया गया। सबूतों के आधार पर टीम ने जांच के दौरान आवेदक के बैंक खाते के स्टेटमेंट और आरोपी द्वारा उपयोग किए गए बैंक खाते की जांच करने पर पता चला कि सबसे पहले आवेदक के बैंक खाते से मुख्य आरोपी के बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से 730000 रूपये ट्रांसफर किया गया। जिसे सहयोगी आरोपी सहल शाह के बैंक खाते एवं उसके दोस्तों के बैंक खातों में ट्रान्सफर कर दिया गया।

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय ठग का कनेक्शन सिंगापुर व दुबई तक है। एएसपी राहुलदेव ने बताया कि एक ठग दुबई से केरल पहुंचा है, जिसकी पता तलाश के लिए बसंतपुर पुलिस और साइबर सेल की एक टीम केरल में ही है। जल्द ही साइबर फ्राड के अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *