अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ठगे 21 लाख रुपए, जानिए कैसे शातिर ने फंसाया जाल में…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर। ठगी करने वाले अब सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. ऐसा ही एक मामला बिलासपुर से सामने आया है, जिसमें सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर व्यक्ति से अश्लील वीडियो मंगाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर 21 लाख रुपए ठग लिए. पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस अपराध कायम कर जांच में जुट गई है.

दरअसल, शहर के एक व्यक्ति ने साइबर थाना में शिकायत की. एक फेसबुक आईडी से उनके मोबाइल में फ्रेंड रिक्वेस्ट आया. उन्होंने फेसबुक आईडी वाले से दोस्ती कर ली. दोनों के बीच लंबे समय तक बातचीत चलती रही. इसी दौरान फेसबुक दोस्त ने बातों में फंसाकर उनका अश्लील वीडियो मंगा लिया.

उसके बाद अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने का धमकी देकर ब्लेकमैलिंग करने लगा. कई किश्तों में उक्त व्यक्ति ने 21 लाख रुपए उसके बताए बैंक खाते में ट्रांसफर भी किए. लेकिन लगातार पैसों की मांग से तंग आकर साइबर थाना में फेसबुक दोस्त के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. मामले में अब पुलिस फेसबुक फ्रेंड के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में जुट गई है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *