CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 की नई तारीखें घोषित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

6 जून से होगी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानी CGPSC ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की नई समय-सारिणी जारी कर दी है। आयोग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक पहले यह परीक्षा 16 से 19 मई 2026 तक प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे बदलकर 6 जून से 9 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

यह परीक्षा सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और रायपुर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

Loading Viewer...

6 जून को भाषा और निबंध, 7 जून को सामान्य अध्ययन पेपर-1 और 2, 8 जून को सामान्य अध्ययन पेपर-3 और 4, जबकि 9 जून को सामान्य अध्ययन पेपर-5 की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी CGPSC की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग की ओर से अलग से SMS या डाक के माध्यम से सूचना नहीं भेजी जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment