CG Weather News : छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश के आसार…मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ हैं। जहां सुबह होते ही तेज धुप निकल रही हैं, तो वहीं शाम होते ही आसमान में काले बादल छाए नजर आ रहे हैं। वहीं रायपुर में काफी दिनों से बारिश नहीं हुई हैं। जिस वजह से लोगों को काफी उमस का सामना करना पड़ रह है। लेकिन अब इससे राहत मिल सकती है। दरअसल,  मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई हैं, साथ ही रायपुर सहित बस्तर संभाग के 5 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि, आज रायपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर, में भारी से मध्यम बारिश होने की संभावना हैं।

अब तक 934.9 मि.मी. औसत बारिश दर्ज

वहीं राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक, एक जून 2024 से अब तक राज्य में 934.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 05 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार, बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1988.6 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 501.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

वहीं राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 515.6 सूरजपुर जिले में 923.0 मिमी, बलरामपुर में 1336.9 मिमी, जशपुर में 796.6 मिमी, कोरिया में 936.2 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 936.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

इस जगहों में हुई भारी बारिश

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 752.6 मिमी, बलौदाबाजार में 951.3 मिमी, गरियाबंद में 903.4 मिमी, महासमुंद में 728.0 मिमी, धमतरी में 810.1 मिमी, बिलासपुर में 847.5 मिमी, मुंगेली में 957.0 मिमी, रायगढ़ में 893.5 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 540.5 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1002.7 मिमी, सक्ती 858.2 मिमी, कोरबा में 1228.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 984.0 मिमी, दुर्ग में 548.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 748.2 मिमी, राजनांदगांव में 897.3 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1022.8 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 653.6 मिमी, बालोद में 948.4 मिमी, बस्तर में 1012.9 मिमी, कोण्डागांव में 899.7 मिमी, कांकेर में 1103.4 मिमी, नारायणपुर में 1050.0 मिमी, दंतेवाड़ा में 1227.2 मिमी और सुकमा जिले में 1348.8 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *