CG News : अब छत्तीसगढ़ में भी जल्द बनेगा फिल्म सिटी, राज्य सरकार ने लिया निर्णय, 250 करोड़ रुपए का प्रस्ताव …

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिल्मों में लोगों की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए राज्य में भी फिल्म सिटी निर्माण को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। बता दें कि, राज्य सरकार ने फिल्म सिटी बनाने का निर्णय लिया है। फिल्म सिटी बनाने के लिए संस्कृति  विभाग ने एक  प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे केंद्र सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। फिल्म सिटी निर्माण के लिए 250 करोड़ रुपए का प्रस्ताव बनाया गया है। नवा रायपुर में प्रारंभिक तौर पर इसके लिए करीब दो सौ एकड़ जमीन भी चिन्हित कर ली गई है।

उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसमें रूचि दिखाई है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद फिल्म सिटी का प्रस्ताव तैयार किया गया है। केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद फिल्म सिटी पर काम शुरू कर दिया जाएगा। केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार होने की वजह से इसकी स्वीकृत जल्द होने की उम्मीद है। फिल्म सिटी नवा रायपुर में 150 से 200 एकड़ जमीन पर बनाने की तैयारी है। जिन राज्यों में फिल्म सिटी पर काम किया गया है वहां का अध्ययन भी संस्कृति विभाग के अफसरों के द्वारा किया गया है, उसके आधार पर इसे तैयार किया जाएगा।

राज्य सरकार बनाएगी नए सिरे से फिल्म नीति

फिल्म सिटी के साथ ही राज्य सरकार फिल्म नीति भी तैयार की जाएगी, जिसमें फिल्मों को मिलने वाले अनुदान से लेकर फिल्मों की दशा-दिशा तय की जाएगी। फिल्म निर्माण के क्षेत्र में काम करने वालों को इससे लाभ होगा साथ ही रोजगार के भी साधन बढ़ेंगे। राज्य में फिल्म निर्माण के क्षेत्र में लगे निर्माता और कलाकारों को भी फिल्मों से संबंधित प्रशिक्षण और अन्य सुविधाओं से इसे विकसित किया जाएगा। राज्य के रंगमंच और अन्य विधा से जुड़े लोगों को फिल्म सिटी बनने अपने कला को और निखारने में मदद मिलेगी।

फिल्म निर्माण से संबंधित सुविधाए विकसित होंगी

बताया जाता है कि एक फिल्म निर्माण से संबंधित सभी सुविधाएं एक ही जगह मिले इसे लेकर अधोसंरचना फिल्म सिटी में विकसित होंगे। फिल्म निर्माण और स्टूडियो से संबंधित यूनिट स्थापित होंगी, जिसमें ओपन स्ट्रक्चर स्टूडियो, साउंड स्टेज, आउटडोर सेट आदि होंगे। फिल्म इंडस्ट्री के लिए विभिन्न प्रकार के सामान व उपकरण बनाने वाली यूनिट भी यहां होगी। मनोरंजन के लिए भी यहां पर लोकेशन तैयार होंगे।

फिल्म से संबंधित सारे कार्य एक जगह

फिल्मों से संबंधित सभी सुविधाओं को एक जगह पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। फिल्म सिटी में शूटिंग के लिए स्टूडियो से लेकर मिक्सिंग-डबिंग और एडिटिंग आदि की सुविधाएं भी दी जाएगी। हालांकि अफसरों ने इसके संबंध में बनाए गए प्रस्ताव के बारे में अभी खुलासा नहीं कर रहे हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि प्रस्ताव को अनुमति मिलने के बाद इस पर तेजी से काम शुरू होगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *