CG NEWS : राजधानी में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 3 करोड़ की ठगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पुलिस ने शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बता दें कि, इस मामले में आरोपी शत्रुहन वर्मा को गिरफ्तार किया गया है, वहीं उसके अन्य साथी अभी फरार बताये जा रहे हैं, जिनकी तलाश अभी जारी है।

बता दें कि,यह गिरोह शेयर मार्केट ट्रेडिंग में दोगुना मुनाफा दिलाने के झांसे में लेकर लोगों से अलग-अलग बैंक खातों में रुपए जमा कराकर ठगी करता था। वहीं मंदिर हसौद थाने में इस मामले में शिकायत होने के बाद पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, ग्राम मुनगी मंदिर हसौद निवासी कुबेर वर्मा ने थाने में शिकायत की थी कि उसके साथ 7 लाख रुपए की ठगी हुई है। भुनेश्वर साहू शेयर मार्केट ट्रेडिंग करता है, उसके साथ कुबेर का परिचय हुआ था। भुनेश्वर ने उसे बताया कि शेयर ट्रेडिंग से वह बहुतपैसे कमा रहा है। उसने कुबेर को भरोसा दिलाया कि अगर वह भी पैसे लगाएगा तो उसे दोगुना मुनाफा दिलाएगा। इसके बाद कुबेर भुनेश्वर की बातों में आकर पैसे लगाने के लिए तैयार हो गया। भुनेश्वर ने इसके बाद कुबेर से अपने साथी शत्रुहन वर्मा सहित अन्य साथियों के बैंकखातों में अलग-अलग किस्तों में करीब 7 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए।

अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

इस दौरान कई दिन बीतने के बाद जब कुबेर ने भुनेश्वर से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल बंद बताने लगा। जिस घर में वह रहता था, वहां से भी गायब मिला। इसके बाद कुबेर ने इसकी शिकायत थाने में दी। इस शिकायत पर पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि यह किसी गिरोह का काम है, जो शेयर ट्रेडिंग में निवेश कराने के नाम पर ठगी करता है। इस गिरोह में भुनेश्वर, शत्रुहन के अलावा कई और लोग शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए शत्रुहन वर्मा निवासी आदर्श नगर मोवा को गिरफ्तार किया है। उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

बैंक खाते में 3 करोड़ से अधिक

पुलिस इस मामले में आरोपियों के बैंक खातों की भी जांच कर रही है। भुनेश्वर के बैंक खाते की भी जांच की गई। इस दौरान खाते में 3 करोड़ से ज्यादा का ट्रांजेक्शन होना पाया गया है। पुलिस ने इस खाते में जमा 4 लाख रुपए फ्रीज करा दिए। इसी प्रकार शत्रुहन के कब्जे से एक मोबाइल जब्त किया गया है। इस मोबाइल से कॉल डिटेल एवं वाट्स एप ग्रुप के मैसेज भी चेक किए जा रहे हैं। पुलिस को अंदेशा है कि गिरोह ने बड़ी संख्या में लोगों से करोड़ों की ठगी की है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *