CG BREAKING: पुलिस की बड़ी कामयाबी, मुंबई से नशीली दवा सप्लायर गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्ग। पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में संलिप्त एक और आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। मामला उस कार्रवाई से जुड़ा है, जिसमें जनवरी 2025 में 7200 नग प्रतिबंधित नशीली दवा अल्प्राजोलम की खेप के साथ एक आरोपी को पकड़ा गया था। ताजा कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी अंकित सिंह राजपूत को ऑनलाइन भुगतान करने वाले मनीष कुमावत को दबोचा है। आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और बैंक पासबुक बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, 23 जनवरी 2025 को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने महमरा मोड़, पप्पू होटल के सामने, मेन रोड ग्राम महमरा में घेराबंदी कर आरोपी अंकित सिंह राजपूत (28 वर्ष, निवासी चिखली, राजनांदगांव) को पकड़ा था। उसकी एक्टिवा वाहन की डिक्की से प्रतिबंधित नशीली दवा अल्प्राजोलम की 7200 नग टैबलेट जब्त की गई थी, जिसकी कीमत ₹17,828 आंकी गई थी। आरोपी के खिलाफ धारा 22, 8A(सी), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसी दिन न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर इस मामले में सप्लाई चैन का पता लगाने के लिए इंड-टू-इंड जांच की जा रही थी। जांच में पता चला कि अंकित सिंह राजपूत को नशीली दवा की सप्लाई मुंबई स्थित MAXTOUCH LIFE SCINCE LLP कंपनी के कर्मचारी जय राठौर और मनीष कुमावत द्वारा की जा रही थी। इस खुलासे के बाद पुलिस ने न्यायालय से कंपनी के विरुद्ध सर्च वारंट प्राप्त किया और उप पुलिस अधीक्षक एलेक्जेंडर किरो के नेतृत्व में खाद्य एवं औषधि प्रशासन, दुर्ग की टीम मुंबई पहुंची। तलाशी के दौरान कंपनी के परिसर में प्रतिबंधित दवा का स्टॉक नहीं मिला, लेकिन जांच में यह स्पष्ट हुआ कि सप्लाई सीधे कर्मचारियों के जरिए की जा रही थी।
मनीष कुमावत को कंपनी से ही हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने कबूल किया कि अंकित सिंह राजपूत को दवा की सप्लाई जय राठौर करता था और भुगतान उसके (मनीष) गूगल पे क्यूआर कोड के जरिए लिया जाता था। बदले में जय राठौर मनीष को ₹2,000 बतौर कमीशन देता था। पुलिस ने मनीष कुमावत के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वनप्लस कंपनी का मोबाइल फोन (कीमत ₹20,000) और बैंक पासबुक जब्त की। आरोपी को 09 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक  रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं, फरार आरोपी जय राठौर की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक एलेक्जेंडर किरो, सउनि विजय कुमार ठाकुर, प्रआर सुरेश रात्रे, आरक्षक सुमन मंडावी और औषधि निरीक्षक विष्णु साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आरोपी का विवरण
नाम – मनीष कुमावत
उम्र – 28 वर्ष
पता – ए/103, मात्रुछाया अपार्टमेंट, तुलिंज रोड, नालासोपारा ईस्ट, वैसई, नियर वर्तक टावर, नालासोपारा ईस्ट, थाना नालासोपारा, जिला पालघर, महाराष्ट्र।
जब्त संपत्ति
वनप्लस मोबाइल फोन – ₹20,000
बैंक पासबुक
पुलिस का कहना है कि नशीली दवाओं की सप्लाई और भुगतान का नेटवर्क अब ज्यादातर ऑनलाइन माध्यम से संचालित हो रहा है, जिससे इस तरह के अपराधियों तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इस मामले में मुंबई से की गई गिरफ्तारी इस नेटवर्क को तोड़ने में अहम साबित होगी।
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *