केंद्र सरकार ने सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ा दिया है। 1986 बैच के कर्नाटक कैडर के आईपीएस अधिकारी सूद का कार्यकाल 13 मई 2026 को एक वर्ष के लिए और आगे बढ़ाया गया है।
अब वे 12 मई 2027 तक इस पद पर बने रहेंगे। उन्होंने 25 मई, 2023 को दो साल के लिए पदभार ग्रहण किया था। प्रवीण सूद को 24 मई 2025 को यानी पिछले साल भी एक साल का एक्सटेंशन दिया गया था।
जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर इसे मंज़ूरी दे दी। ACC के आदेश में कहा गया है कि सूद का कार्यकाल 24 मई, 2026 के बाद एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8203037
Total views : 8241659