छत्तीसगढ़

Deepak Mittal

सारागांव हादसे के मृतकों को 5-5 लाख देने की घोषणा…..घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता….

रायपुर, 12 मई। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के समीप खरोरा क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब ग्राम चटौद के ग्रामीण एक छट्टी कार्यक्रम से माजदा वाहन (CG 04 MQ 1259) से लौट रहे थे। रास्ते में रायपुर-बलौदबाज़ार मार्ग पर सारागांव के पास उनका वाहन पहले एक ट्रेलर और फिर एक डंपर से टकरा गया। घायलों को तुरंत मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा, “खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मृत्यु और 14 लोगों के घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है… संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है।” वहीं, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी हादसे पर शोक जताया। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रशासन से घायलों के बेहतर इलाज की मांग की और सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। हादसे की जांच जारी है और प्रशासन की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।

Read More »
Deepak Mittal

खरोरा सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया..

मृतकों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रुपए तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत रायपुर :  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने खरोरा

Read More »
Deepak Mittal

बड़ी खबर : रायपुर में भीषण सड़क हादसा, माजदा और ट्रेलर में टक्कर से 17 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे खरोरा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. रोड पर माजदा और ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गया, जिससे

Read More »
Deepak Mittal

बालोद पुलिस का विशेष अभियान – 814 वाहन चालकों पर कार्रवाई, ₹1.65 लाख से अधिक शुल्क वसूला..

बालोद। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देशन एवं

Read More »
Deepak Mittal

बड़ी खबर : खाना बनाने के दौरान फटा सिलेंडर, कंटेनर में लगी आग,2 मजदूर की मौत..

रायपुर के अभनपुर में भारत माला प्रोजेक्ट के काम के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है। सिलेंडर ब्लास्ट होने से उत्तर प्रदेश के दो मजदूर

Read More »
Deepak Mittal

मुंगेली जिले में बाहर से आये व्यक्तियों को किया गया चेक..

पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में पश्चिम बंगाल से आये 40 फेरीवाले व्यक्तियों का आधार कार्ड वेरिफिकेशन कर लिया गया फिंगर प्रिंट

Read More »
Deepak Mittal

जेल में रची थी बड़ी चोरी की साजिश, 18 वारदात कबूली, बालोद पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बालोद। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में बालोद पुलिस ने

Read More »
Deepak Mittal

मुंगेली के कोसाबाड़ी गांव में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता मासूम बच्ची से जुड़ाव की आशंका

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111 छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसाबाड़ी गांव में मानव कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप

Read More »
Deepak Mittal

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पहले की तरह रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

बिलासपुर : हाईकोर्ट छत्तीसगढ़ ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की तिथि बढ़ाए जाने के संबंध में जारी आदेश को वापस ले लिया है। अब ग्रीष्मकालीन अवकाश की

Read More »
Deepak Mittal

कार्यों में लापरवाही और धीमी प्रगति पर राज्य शासन की कड़ी कार्रवाई

कार्यों में लापरवाही और धीमी प्रगति पर राज्य शासन की कड़ी कार्रवाई कुम्हारी नगर पालिका के सीएमओ तत्काल प्रभाव से निलंबित उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Read More »