निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसाबाड़ी गांव में मानव कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। यह कंकाल गांव के श्मशान घाट के पास खुले में पड़ा मिला, जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट की सहायता से जांच शुरू की। कंकाल के पास से एक खोपड़ी, पसलियाँ, बालों के गुच्छे और एक संदिग्ध अंडरवियर बरामद किया गया है।
पुलिस ने बताया कि इन अवशेषों को परीक्षण के लिए लैब भेजा जाएगा, जहाँ इनकी उम्र, लिंग और पहचान से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी।
गौरतलब है कि इसी गांव से 12 अप्रैल की रात एक 7 साल की मासूम बच्ची का अपहरण हो गया था, जो अब तक लापता है। बच्ची अपनी मां के साथ घर के. आंगन में सो रही थी, तभी उसे अगवा कर लिया गया।
पुलिस को आशंका है कि यह कंकाल उसी लापता बच्ची का हो सकता है। डीएनए टेस्ट के माध्यम से कंकाल और बच्ची के परिवार के बीच संबंध की पुष्टि की जाएगी।
हालांकि, पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि कहीं यह कंकाल पहले से दफन किसी मृत व्यक्ति का तो नहीं, जिसे जंगली जानवरों ने बाहर निकाला हो।
लापता बच्ची की तलाश जारी है और जानकारी देने वालों को इनाम देने की घोषणा की गई है। मुंगेली एसपी ने 10 हजार, बिलासपुर रेंज के आईजी ने 30 हजार और समाजसेवी कोमल सिंह राजपूत ने 1 लाख रुपये इनाम की घोषणा की है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8227575
Total views : 8272719