आज भी शुरू नहीं हुआ EPFO पोर्टल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अगर आप भी नौकरीपेशा हैं तो शायद आपका भी पीएफ कटता होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 26 जून 2026 से ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट (पैसे क्लेम करने वाली और पासबुक वाली वेबसाइट) शटडाउन है।

इस पोर्टल को वैसे 1 जुलाई 2026 को शुरू होना था, लेकिन आज यानी 2 जुलाई को भी ये शुरू नहीं हुआ है। हालांकि, पोर्टल पर ईपीएफओ पर पोर्टल फिर से चालू होने की नई तारीख दे दी गई है।

ईपीएफओ का पोर्टल अब कल यान 03 जुलाई 2026 को शुरू होगा
पोर्टल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, कल यानी 3 जुलाई को पोर्टल शुरू होगा
हालांकि, कितने बजे पोर्टल शुरू होगा इसका समय यहां नहीं दिया गया है

EPFO के पोर्टल पर मैसेज लिखा है कि, “सर्विस डिलीवरी को बेहतर बनाने, प्रोसेसिंग की क्षमता बढ़ाने और यूजर को बेहतर अनुभव देने के लिए, EPFO ‘क्लेम प्रोसेसिंग सिस्टम’ के लिए डाटाबेस को एक साथ लाने और सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन को अपग्रेड करने का काम कर रहा है।

सिस्टम को अपग्रेड करने की प्रक्रिया अभी भी चल रही है। EPFO 3 जुलाई 2026 तक मेंबर और एम्प्लॉयर के लिए सर्विस शुरू कर देगा। इस दौरान होने वाली असुविधा के लिए खेद है। इस समय के दौरान, मेंबर और एम्प्लॉयर ‘मेंबर इंटरफेस’ और ‘एम्प्लॉयर इंटरफेस’ में लॉगिन नहीं कर पाएंगे। नतीजतन, इन इंटरफेस के जरिए मिलने वाली सभी ऑनलाइन सर्विस उपलब्ध नहीं होंगी।”

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment