मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कैंसर अस्पताल का होगा उन्नयन, जनता को मिलेगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर, 21 अगस्त 2025:
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर सुदृढ़ होती जा रही हैं। इसी क्रम में रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय परिसर में संचालित कैंसर अस्पताल का उन्नयन किया जाएगा। वर्तमान में जी प्लस टू (G+2) संरचना वाले इस अस्पताल को अब जी प्लस सिक्स (G+6) में विस्तारित किया जाएगा।

परियोजना के विस्तार हेतु राज्य सरकार द्वारा लगभग ₹39.36 करोड़ की पुनरीक्षित राशि स्वीकृत की गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

मंत्री जायसवाल ने कहा कि यह केवल एक भवन विस्तार नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता के लिए उम्मीद की एक नई किरण है। उन्होंने बताया कि जी प्लस सिक्स संरचना के साथ अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और सुविधाओं का समावेश होगा, जिससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के उपचार में तेजी और गुणवत्ता आएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय प्रदेश को बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की ओर ले जाने वाला एक बड़ा कदम है और इससे छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान मिलेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *