जांजगीर चाम्पा : कांग्रेस पार्टी के एक नेता पंचराम यादव ने परिवार समेत मौत को गले लगा लिया है। पूरे परिवार को जहर देने के बाद उन्होंने खुद भी जहर खा लिया।
इस घटना में पंचराम यादव समेत परिवार के 4 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में पंचराम यादव, उनकी पत्नी नंदनी यादव और दो बेटे नीरज-सूरज का नाम सामने आ रहा है। इस मौत की वजह बड़ा कर्ज माना जा रहा है।
यह मामला जांजगीर-चांपा जिले का है। शुक्रवार की रात कांग्रेस नेता पंचराम ने अपने दोनों बेटों और पत्नी सहित जहर खा लिया। चारों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में चारों का इलाज चल रहा था।
मगर बीते दिन शनिवार को पंचराम के बड़े बेटे नीरज (28) ने दम तोड़ दिया। वहीं आज सुबह पंचराम यादव (66), उनकी पत्नी नंदनी यादव (55) और छोटे बेटे सूरज (25) की भी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मौत की वजह जानने की कोशिश कर रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8205876
Total views : 8245205