भारतीय क़ानूनों के आगे झुका X, अश्लील कंटेंट पर गलती मानी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


भारतीय क़ानूनों और दिशानिर्देशों के अनुपालन के मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, एक्स ने भारत सरकार को भरोसा दिलाया है कि वह आगे पूरी तरह से भारतीय क़ानूनों के अनुसार काम करेगा।

इस कार्रवाई के तहत एक्स ने अब तक करीब 3500 कंटेंट पोस्ट ब्लॉक किए हैं, जबकि 600 अकाउंट डिलीट किए गए हैं। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में किसी भी तरह के अश्लील या आपत्तिजनक कंटेंट को प्लेटफॉर्म पर अनुमति नहीं दी जाएगी।

दरअसल, एआई टूल ‘ग्रोक’ पर अश्लील कंटेंट को लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) ने एक्स को नोटिस जारी किया था। सरकार ने एक्स को 7 जनवरी तक एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) जमा करने का निर्देश दिया था, जिसे पहले 5 जनवरी तक देना था।

MEITY ने 2 जनवरी को जारी नोटिस में कहा था कि एक्स के मंच पर एआई टूल ‘ग्रोक’ का इस्तेमाल कर फर्जी खातों से महिलाओं की अश्लील, आपत्तिजनक और अपमानजनक तस्वीरें व वीडियो बनाए जा रहे हैं। मंत्रालय ने इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के स्तर पर सुरक्षा उपायों और निगरानी तंत्र की गंभीर विफलता बताया और कहा कि यह आईटी एक्ट और उससे जुड़े नियमों का उल्लंघन है।

सरकार ने एक्स को साफ निर्देश दिया था कि ग्रोक से जुड़ी सभी अश्लील, अशोभनीय और गैरकानूनी सामग्री को तुरंत हटाया जाए, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि आईटी कानून की धारा 79 के तहत मिलने वाली कानूनी छूट तभी लागू होगी, जब प्लेटफॉर्म पूरी तरह से उचित सावधानी (Due Diligence) का पालन करेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *