पैसे के लेनदेन पर खूनी संघर्ष, युवक पर त्रिशूल से हमला..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर : पैसे के लेनदेन को लेकर खूनी विवाद का मामला सामने आया है. विवाद में युवक पर एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने हमला कर दिया.

वहीं एक युवक ने पीड़ित पर त्रिशूल से हमला कर लहूलुहान कर दिया है. पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है. घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र के चिल्हाटी गांव में हुई.

चिल्हाटी में रहने वाला सोनऊ राम खेती और जेसीबी चलाने का काम करता है. कुछ दिनों पहले उसने गंगा प्रसाद अवधेलिया के खेत का काम पूरा किया था, जिसका 29 हजार रुपये पेमेंट हुआ था.

गंगा प्रसाद ने उस समय 13,500 रुपये का भुगतान किया था और बाकी रकम के लिए 15 सितंबर की सुबह 6:30 बजे मिलने के लिए बुलाया था. सोनऊ राम के अनुसार पैसे के लेनदेन के दौरान गंगा प्रसाद ने केवल 4,100 रुपये देने की बात कही, जिसमें दोनों के बीच बहस शुरू हो गई.

इस दौरान गंगा प्रसाद, उसकी पत्नी विनिता बाई और बेटा गोलू अवधेलिया ने गाली-गलौच शुरू कर दी. जब सोनऊ राम ने इसका विरोध किया तो तीनों ने मिलकर उसे जान से मारने की धमकी दी और गोलू अवधेलिया ने त्रिशूल से हमला कर दिया.

इस हमले में सोनऊ राम के सीने पर गंभीर चोटें आईं है. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *