भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, प्रज्ञा केंद्र में वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल अंतर्गत गालुडीह थाना क्षेत्र में सोमवार रात अपराधियों ने प्रज्ञा केंद्र संचालक सह भाजपा नेता 40 वर्षीय तारापद महतो की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उलदा पंचायत के खड़िया कॉलोनी बस स्टैंड के पास स्थित प्रज्ञा केंद्र में हुई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हैं।

पुतरू गांव निवासी तारापद महतो बीते करीब दो वर्षों से खड़िया कॉलोनी में सीएससी (प्रज्ञा) केंद्र का संचालन कर रहे थे। झारखंड के क्षेत्रीय पर्व टुसू के चलते सोमवार को केंद्र में दिनभर चहल-पहल रही। रात करीब आठ बजे तक बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं ऑनलाइन राशि निकासी और अन्य डिजिटल सेवाओं के लिए केंद्र पर मौजूद थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधी केंद्र पहुंचे और सीधे भीतर घुस गए। उन्होंने तारापद महतो से नाम-पता पूछा और पुष्टि होते ही पिस्तौल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दो गोलियां लगते ही तारापद महतो गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। अचानक हुई गोलीबारी से केंद्र में अफरा-तफरी मच गई और महिलाएं व स्थानीय लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक से टाटा की ओर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने तत्काल तारापद महतो को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही गालुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक तारापद महतो के गांव में जमीन विवाद चल रहा था और पूर्व में भी इसे लेकर मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस इस पहलू को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। तारापद महतो उलदा पंचायत की उपमुखिया आशारानी महतो के पति थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment