इलाहाबाद हाईकोर्ट से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां राहुल गांधी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दरअसल, राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के आदेश की मांग वाली याचिका खारिज को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है।
हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज किया है। बता दें कि 15 जनवरी 2025 को राहुल गांधी के एक बयान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए जाने की मांग को लेकर याचिका दाखिल की गई थी। हाईकोर्ट ने 8 अप्रैल को याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा था।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8231533
Total views : 8277845