लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी, MP के सीएम ने किया ऐलान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Ladli Behna Yojana Amount: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को एक जरुरी घोषणा करते हुए कहा कि लाड़ली बहन योजना के तहत महिलाओं को दी जाने वाली मासिक वित्तीय सहायता राशि को बढ़ाकर 5,000 रुपये प्रति माह किया जाएगा. बता दें की इस योजना के तहत वर्तमान में महिलाओं को 1250 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं.

लाड़ली बहन योजना का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सहायता देना है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधनी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह राशि धीरे-धीरे बढ़ाकर 5,000 रुपये की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, तब कभी महिलाओं के बैंक खातों में पैसे नहीं डाले गए थे.

मोहन यादव का कांग्रेस पर निशाना

जनसभा को संबोधित करते हुए यादव ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस ने यह दावा किया था कि यह योजना चुनावी प्रचार का हिस्सा है और चुनावों के बाद इसे बंद कर दिया जाएगा, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे निरंतर जारी रखा है. इसके साथ उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘आप शोर मचाते रहिए, हम बैंक खातों में पैसे जमा करते रहेंगे’. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार 1250 रुपये जमा करती रही. सरकार आज 1250 रुपये जमा करेगी. इस मासिक सहायता को 3 हजार से बढ़ाकर 5 हजार किया जाएगा, और यही हमारी सरकार की नीति है.

बुधनी विधानसभा चुनाव से पहले की घोषणा

यह घोषणा बुधनी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के ठीक पहले की गई है. 13 नवंबर को इस सीट पर मतदान होने हैं, और CM यादव ने यह बात मतदाताओं को ध्यान में रखते हुए कही. भाजपा ने इस उपचुनाव में रमाकांत भार्गव को मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस ने राजकुमार पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है.

इस घोषणा के बाद लाड़ली बहन योजना की मदद से प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक राहत मिलेगी. मुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित किया है कि सरकार हमेशा महिलाओं के लिए काम करेगी और उनकी सुरक्षा और समृद्धि के लिए लगातार कोशिश करती रहेगी.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *