सुकमा में बड़ा नक्सली मंसूबा नाकाम: CRPF को उड़ाने 40 किलो IED बम प्लांट किए थे नक्सलियों ने, सुरक्षाबलों ने किया सुरक्षित विस्फोट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सुकमा में बड़ा नक्सली मंसूबा नाकाम: CRPF को उड़ाने 40 किलो IED बम प्लांट किए थे नक्सलियों ने, सुरक्षाबलों ने किया सुरक्षित विस्फोट

सतर्कता से बची बड़ी घटना, सर्चिंग अभियान तेज — 159वीं बटालियन CRPF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

सुकमा। जिले के फुलबगड़ी थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सुरक्षाबलों ने माओवादियों की एक खतरनाक साजिश को नाकाम कर दिया है। फुलबगड़ी-बड़ेशेट्टी मार्ग के किनारे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की नीयत से करीब 40 किलो वजनी IED बम प्लांट किया था।

जानकारी के अनुसार, नियमित पेट्रोलिंग के दौरान जवानों को संदिग्ध वस्तु दिखी। सतर्कता बरतते हुए टीम ने क्षेत्र को घेराबंदी में लेकर बम डिस्पोजल टीम को बुलाया। इसके बाद सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए IED को मौके पर ही नियंत्रित विस्फोट कर सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया।

राहत की बात यह रही कि इस पूरी कार्रवाई में किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति की क्षति नहीं हुई। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने आसपास के जंगलों और संभावित ठिकानों में सघन सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है।

बताया जा रहा है कि IED की बरामदगी और निष्क्रिय करने की इस संयुक्त कार्रवाई में जिला पुलिस बल और 159वीं बटालियन CRPF की टीमें शामिल थीं। अधिकारियों ने इसे नक्सलियों की बड़ी साजिश करार देते हुए कहा कि सुरक्षा बलों की सजगता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *