अदाणी पावर प्लांट रायखेड़ा में फिर बड़ा हादसा, हाइवा की चपेट में 26 वर्षीय कर्मचारी की मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। अदाणी पावर प्लांट रायखेड़ा कैंपस में एक बार फिर बड़ा हादसा सामने आया है। प्लांट परिसर में हाइवा की चपेट में आने से 26 वर्षीय प्लांट कर्मचारी केशव कुमार महिलांगे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक जांजगीर-चांपा जिले का निवासी बताया जा रहा है।

हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने शव सुपुर्दगी और मुआवजे की मांग को लेकर प्लांट गेट के सामने धरना शुरू कर दिया है। मौके पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और मजदूर यूनियन के सदस्य भी पहुंच गए हैं।

परिजनों और प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मुआवजे को लेकर चर्चा करने के लिए प्लांट प्रबंधन के जिम्मेदार अधिकारी सामने नहीं आ रहे हैं। इसके चलते आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

गौरतलब है कि तीन दिन पहले भी प्लांट में बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें पांच मजदूर घायल हुए थे। लगातार हो रहे हादसों के बाद प्लांट में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया है कि पहले हुए हादसे की जानकारी को प्लांट प्रबंधन द्वारा छिपाने की कोशिश की गई थी। लगातार सामने आ रहे हादसों के बीच अब सुरक्षा मानकों और प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

फिलहाल मृतक के परिजन मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर प्लांट गेट पर धरने पर बैठे हैं। मामले में प्लांट प्रबंधन की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment