भूपेंद्र सवन्नी का नगर में हुआ भव्य स्वागत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

क्रेडा अध्यक्ष बनने पस्चात प्रथम नगर आगमन पर भाजपा मंडल सरगांव ने किया स्वागत

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव- भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में छत्तीसगढ़ निगम मंडलो पे 36 लोगों की राजनैतिक नियुक्तियां की है। जिसमे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी को छतीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष के रूप में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।


उनके नियुक्ति के पस्चात प्रथम आगमन पर नगर पंचायत सरगांव में भाजपा मंडल सरगांव द्वारा नगर के ह्रदय स्थल बस स्टैंड में उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकर्त्ताओं ने ढोल -ताशों, फटाकों की गूंज के साथ फूल माला से भव्य स्वागत किया।


बड़ी संख्या में उपस्थित ऊर्जावान भाजपा कार्यकताओं, पदाधिकारियों के उत्साह और जोश को भरी भीषण गर्मी में तेज सूर्य की ऊर्जा भी अपने ऊर्जा विकास अध्यक्ष के स्वागत की ऊर्जा को प्रभावित नही कर सका।


इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि आप सभी के स्नेह और परस्पर विश्वास से शीर्ष भाजपा नेतृत्व ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी दी है जिसके लिए मैं कृतज्ञ हूँ और ये विश्वास दिलाता हूं कि सरकार की अपेक्षाओं के अनुरूप जनहित और राज्य के विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करूंगा।

सभी योजनाओं के क्रियान्वयन को प्रतिबद्ध रहूंगा खासकर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को छतीसगढ़ सहित बिल्हा विधानसभा के जन जन तक पहुंचाने उसका लाभ दिलाने प्रयत्नशील रहूंगा उन्होंने इस योजना के तहत बिल्हा विधानसभा के लिए अलग विंडो बनाने की कोशिश कर क्षेत्रवासियों को अधिक से अधिक लाभ प्रदान करने की बात कही गयी।

उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव ,विजय शर्मा,केंद्रीय मंत्री तोखन साहू,संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों सहित बिल्हा विधानसभा के विधायक धरमलाल कौशिक के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित जनसमूह को 6 अप्रैल सुबह 10.30 बजे उनके पदभार ग्रहण समारोह में उपस्थित होने आमंत्रित किया गया। उनके साथ बिल्हा विधानसभा के युवा नेता डॉ देवेंद्र कौशिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ये रहे उपस्थित
भाजपा मंडल अध्यक्ष सरगांव पोषण यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र शर्मा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो रणजीत सिंह हूरा, नगर पंचायत अध्यक्ष परमानन्द साहू,भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष पंकज वर्मा, पार्षद महेश साहू, सविता कौशिक,जमुना पांडे, सुनीता पवन साहू, मनोज यादव, के साथ ही घनश्याम राजपूत,हरिशंकर वर्मा,शिव पांडेय, मुरली कौशिक, तरुण अग्रवाल, रामकुमार गायकवाड़, अनुज घृतलहरे, चंद्रशेखर कौशिक, गोलू राजपूत, मनीष साहू, कमल अग्रवाल, निखिल कौशिक, नन्दनी साहू, दुर्गश वर्मा,संजीव नेताम, विशाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *