कोरबा पहुंचे मुख्यमंत्री साय, किए करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को कोरबा दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने जिले में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर वे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित फाइट अगेंस्ट ग्लोबल वार्मिंग कैंपेन कार्यक्रम में शामिल हुए।

शिक्षा से होगा राष्ट्र का समग्र विकास: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है। यह राष्ट्र के समग्र विकास की आधारशिला है। उन्होंने निजी शिक्षण संस्थानों की सराहना करते हुए कहा कि इनकी भूमिका शिक्षा के विस्तार में अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।

साय ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का जो लक्ष्य रखा है, उसे हासिल करने में हम सभी की भागीदारी जरूरी है। राज्य सरकार ने भी इसी सोच के साथ विकसित छत्तीसगढ़ का विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है और उस दिशा में लगातार प्रयास जारी हैं।”

छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर विकास का मूल्यांकन

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं और यह राज्य अब अपनी रजत जयंती मना रहा है। इस दौरान राज्य ने चहुंमुखी विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आज आईआईटीआईआईएमएम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान कार्यरत हैं, जो राज्य के तकनीकी, प्रबंधन और स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास में बड़ा योगदान दे रहे हैं।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, छात्र-छात्राएं और आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कोरबा जिले में उत्साह का माहौल देखा गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

July 2026
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment