दीपक मितल प्रधान संपादक छत्तीसगढ़
बालोद। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संकल्प सभा एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना से की गई। इसके पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ व शॉल भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने मोदी सरकार की उपलब्धियों और 11 वर्षों की नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अपने संबोधन में पवन साहू, राकेश ‘छोटू’ यादव, कौशल साहू, यज्ञदत्त शर्मा, प्रतिभा चौधरी और अमित चोपड़ा ने केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं और मजबूत प्रशासनिक दृष्टिकोण को रेखांकित किया।
कार्यक्रम का संचालन संयोजक नरेंद्र सोनवानी ने किया, वहीं आभार प्रदर्शन कमलेश गौतम ने किया,,
सभा में प्रमुख रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, भाजपा जिला मंत्री शरद ठाकुर, कार्यालय मंत्री लोकेश श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अकबर तिगाला, पदाधिकारी कमल पनपलिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू सहित पार्षद गिरजेश गुप्ता, दीपक लोढ़ा, श्याम यादव, पुष्पा साहू, गोकुल ठाकुर, गोमती रात्रे, सुनीता मनहर, कांति साहू, विनोद कौशिक, संतोष कौशिक, पंकज आहूजा, बंटी बाफना, अजय बाफना, कमल बजाज, छवि सार्वा, दिव्या बजाज, दूज बाई साहू, घासूराम गंधर्व, मधुकांत यादव, सुनील यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने फिर एक बार सेवा और सुशासन के संकल्प को दोहराया और आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया,,
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8181058
Total views : 8212742