Bengaluru Murder: बीमार पत्नी को एनेस्थीसिया का ओवरडोज देकर हत्या, 6 महीने बाद कातिल डॉक्टर कैसे पकड़ा गया? पूरी कहानी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक डॉक्टर पति ही अपनी डॉक्टर पत्नी के लिए यमराज बन गया. पति ने पत्नी को एनेस्थीसिया का ओवरडोज देकर उसकी हत्या कर दी.

मामले की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छह महीने बाद आरोपी पति को गिरफ्तार किया है. उसने पत्नी की हत्या को स्वाभाविक मौत दिखाने में कोई कमी नहीं छोड़ी. आरोपी डॉक्टर पत्नी की बीमारी से परेशान था जिस कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया.

बेंगलुरु के रहने वाले पति-पत्नी की पहचान डॉक्टर महेंद्र रेड्डी और डॉक्टर कृतिका रेड्डी के तौर पर हुई है. दोनों की शादी 26 मई 2024 को हुई थी. विक्टोरिया अस्पताल की त्वचा विशेषज्ञ डॉ. कृतिका रेड्डी अपच, गैस्ट्रिक और लो शुगर की समस्या से पीड़ित थीं. परिवार ने यह बात छिपाई और उनकी शादी उसी अस्पताल के जनरल सर्जन डॉ. महेंद्र रेड्डी से कर दी. हालांकि, उसके बाद पति को अपनी पत्नी की स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में पता चला.

एनेस्थीसिया का ओवरडोज देकर हत्या

इसके बाद हर दिन उल्टी और अन्य समस्याओं से पीड़ित पत्नी को मारने के लिए पति महेंद्र ने योजना बनाई. पेट दर्द का इंजेक्शन लगाने के बहाने महेंद्र ने एनेस्थीसिया इंजेक्शन लगा दिया. ऐसा उन्होंने एक नहीं बल्कि दो दिनों तक लगातार किया. दो दिन बाद बेहोश पड़ी पत्नी को पति ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. आरोपी पति मेडिकल कमियों को जानता था. इसलिए उसने एनेस्थीसिया का ओवरडोज पत्नी की हत्या का प्लान बनाया था.

6 महीने बाद आरोपी पति अरेस्ट

घटना के संबंध में अस्पताल से डेथ मेमो आते ही पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया था. शुरुआत में युवती के परिजनों सहित सभी को लगा रहा था कि ये एक प्राकृतिक मौत है. लेकिन जब शव को पोस्टमार्टम किया गया, तो सभी लोग हैरान रह गए. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण एनेस्थीसिया का ओवरडोज आया. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 6 महीने बाद आरोपी महेंद्र रेड्डी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *