बलरामपुर : CAF जवान ने कैंप में साथियों पर चलाई गोली, दो की मौत, दो घायल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के भूताही कैंप में गुरुवार को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के जवान ने साथी जवानों पर सर्विस इंसास राइफल से फायरिंग कर दी। गोली लगने से दो जवानों की मौत हो गई। दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। बलरामपुर जिले के नक्सल प्रभावित भूताही में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का कैंप है। कैंप में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 11 वीं बटालियन की कंपनी तैनात की गई है।

गुरुवार की सुबह सब कुछ सामान्य था।प्रतिदिन की तरह कैंप के अधिकारी-जवान अपने-अपने कार्यों में लगे थे। सुबह लगभग 11.30 बजे सीएएफ जवान अजय सिदार ने साथी जवानों पर इंसास सर्विस राइफल से फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए इस घटनाक्रम में अफरातफरी के बीच कुछ जवानों ने हिम्मत से काम लेते हुए अजय सिदार को कब्जे में कर लिया। तब तक एक जवान रूपेश पटेल की मौत हो चुकी थी। हवलदार अनुज शुक्ला के साथ आरक्षक संदीप पांडेय व राहुल सिंह गोली लगने से घायल हो चुके थे। तीनों घायल जवानों को तत्काल नजदीक के कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *