गौवंशों पर निर्दयतापूर्वक गाड़ी चढ़ाने वाले आरोपी चालक की गिरफ्तारी न होने पर बजरंग दल ने दी पुनः चक्का जाम की चेतावनी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव- नगर पंचायत सरगांव के समीपस्थ ग्राम किरना में 31 जुलाई 2025 की रात एक अज्ञात वाहन चालक ने NH-130 पर लगभग 20 गौवंशों को कुचल दिया था, जिसमें 16 गौवंशों की मौके पर ही मौत हो गई थी और 4 गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हृदयविदारक घटना से आक्रोशित होकर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने घटना पश्चात राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर चक्का जाम किया था।

प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुँचे अधिकारियों ने 48 घंटे के भीतर आरोपी चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। किंतु घटना को 8 दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं हो पाई है, जिससे नाराज होकर आज 8 अगस्त को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (SDM) पथरिया अजय शतरंज को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि यदि आगामी 3 दिनों के भीतर आरोपी चालक की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं होती है, तो बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद द्वारा एक बार फिर NH-130 पर चक्का जाम किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने मांग की कि गौवंशों की निर्मम हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई की जाए ताकि दोषी को सजा मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

यह कार्य बजरंग दल जिला मुंगेली के जिला संयोजक ब्रजेश शर्मा के तत्वाधान में किया गया जिनके साथ बजरंग दल सरगांव के विद्यार्थी प्रमुख स्वप्निल कौशिक, सह विद्यार्थी प्रमुख इशांत शर्मा एवं बजरंग दल सरगांव के कार्यकर्ता एवं गौ सेवक सोनू श्रीवास,अनिल राजपूत,किशन साहू,जय साहू,अरुण साहू,सोनू साहू एवं अन्य उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *