निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
लोरमी – आज “बेटी बचाओ न्याय यात्रा” में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज भी शामिल होंगे। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के उद्देश्य से निकाली जा रही है, जिसमें बैज की भागीदारी से अभियान को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
ज्ञात हो कि ग्राम कोसाबाड़ी से 7 वर्षीय मासूम बेटी की है जो की बेहद ही गरीब परिवार से है जहां 11 एवं 12 तारीख दरम्यान की रात्रि से मासूम बेटी लापता है शासन और प्रशासन सुस्त हैं और कुंभकरण नींद में सो रही शासन को नींद से जगाने के लिए गरीब परिवार एवं छत्तीसगढ़ की मासूम बेटी को न्याय दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं, आमजन में जन जागरण करने एवं क्षेत्र में लगातार बेटियों के ऊपर हो रहे अनाचार की घटनाओं पर शासन का ध्यान आकर्षित करने एवं अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के लिए किया जा रहा है कांग्रेस पार्टी सदस्य ही अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ते चले आ रही है आज भी कांग्रेस पार्टी अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए बेटी बचाओ न्याय यात्रा पदयात्रा करने जा रहे हैं..
जो कोसाबाड़ी से लोरमी थाना तक निश्चित है जिसमें कोसाबड़ी से होकर कोदवा महंत से ड़ोगरिया होते हुए लोरमी थाना तक रखा गया है यह एक संवेदनशील मुद्दा है हमारी बेटी का मामला है बेटी को एवं उसके परिवार को जब तक न्याय नहीं मिल जाता कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ खड़ी रहेगी ।न्याय पदयात्रा में कांग्रेस के जनप्रतिनिध, पदाधिकारी, युवक कांग्रेस, एनसयुआई, सेवादल, महिला कांग्रेस कांग्रेस कार्यकताओं सहित ग्रामीण उपस्थित रहेगे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8182720
Total views : 8215001