डीजे बंद कराने गई पुलिस पर हमला: 10 आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतनपुर : बीते रात्रि 09 बजे थाना रतनपुर पुलिस के आरक्षक घनश्याम राठौर और कृष्णा बिंझवार पेट्रोलिंग के लिए शासकीय वाहन से निकले। कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार होने के कारण कई जगह डीजे के साथ मटकी फोड़ कार्यक्रम चल रहे थे।

रात्रि 10:00 बजे के बाद अधिकांश कार्यक्रम समाप्त हो चुके थे, लेकिन थाने में शिकायत मिली कि गांधी नगर समिति वाले देर रात तक डीजे बजाकर डांस कर रहे हैं, जिससे मोहल्ले वालों को परेशानी हो रही है।

रात्रि करीबन 11:00 बजे पुलिस पेट्रोलिंग ने वहां पहुंचकर डीजे बंद करने की समझाइश दी, लेकिन समिति के अध्यक्ष अमित नेताम और उनके साथियों आदित्य सोनी, कैलाश शर्मा, शुभम ठाकुर, ईशू धीवर सहित अन्य ने पुलिस को रोककर अपशब्द कहे और धमकी दी.

कि वे डीजे बंद नहीं करेंगे और किसी की अनुमति की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने रोड जाम कर आवागमन बाधित कर दिया और शासकीय पेट्रोलिंग वाहन को तोड़फोड़ कर दिया।

इस दौरान दोनों आरक्षकों पर हाथापाई और पत्थरबाजी की गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। शासकीय वाहन को भी क्षति पहुंचाई गई। अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचने पर आरोपी भागने लगे, लेकिन दो आरोपियों को पकड़ लिया गया।

फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर रात भर छापेमारी कर कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। घटना के संबंध में थाना रतनपुर में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

इस कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमति नुपुर उपाध्याय, थाना प्रभारी रजनीश सिंह, उनि. कमलेश कुमार बंजारे, सउनि पवन सिंह, आरक्षक सुनील कोरी का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. आदित्य सोनी पिता स्व. अजय सोनी, उम्र 23 वर्ष
  2. कैलाश शर्मा पिता रामू शर्मा, उम्र 23 वर्ष
  3. शुभम सिंह राजपूत पिता स्व. छत्रपाल सिंह, उम्र 28 वर्ष
  4. अमित नेताम पिता हीरा सिंह नेताम, उम्र 23 वर्ष
  5. पुन्नी यादव ऊर्फ राघव पिता मुन्ना यादव, उम्र 27 वर्ष
  6. ईशू धीवर पिता संतोष धीवर, उम्र 24 वर्ष
  7. प्रकाश श्रीवास पिता गोवर्धन श्रीवास, उम्र 18 वर्ष
  8. नमन बिसेन पिता मुन्ना बिसेन, उम्र 23 वर्ष
  9. ओम कहरा पिता संजीत कहरा, उम्र 24 वर्ष
  10. एक अपचारी बालक, सभी निवासी गांधी नगर, रतनपुर थाना, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *