छत्तीसगढ़ी कलाकार स्वप्निल जायसवाल पर हमला, कान और पैर में आई गंभीर चोटें

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

अंबिकापुर। युवाओं के बीच लोकप्रिय छत्तीसगढ़ी कलाकार स्वप्निल जायसवाल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना की जानकारी उन्होंने स्वयं अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो जारी कर दी। वीडियो में उनके कान और पैर पर गंभीर चोटें साफ दिखाई दे रही हैं। स्वप्निल ने कुछ लोगों पर उनके साथ मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद उनके प्रशंसक लगातार सोशल मीडिया पर चिंता जताते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

स्वप्निल ने इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो में बताया कि लोग उन्हें आमतौर पर गाना गाते हुए सुनते हैं, लेकिन इस बार उन्हें एक गंभीर घटना साझा करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि बीती रात अंबिकापुर में अपने दोस्तों के साथ कार से निकले थे। जैसे ही वह कार से बाहर आए, कुछ लोगों ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

वीडियो में स्वप्निल ने संजय सिंह और अंकित ताम्रकार पर हमले का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पहले उनसे पैसों की मांग की और फिर मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में उनके कान और पैर में चोटें आई हैं।

स्वप्निल ने कहा कि इस घटना के बाद वह घर से बाहर निकलने पर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “कलाकार हो या आम इंसान, इस तरह का हमला बेहद दुखद है। अगर मैं अकेला होता तो और भी बड़ा नुकसान हो सकता था।”उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करा दी गई है और पुलिस जांच कर रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *