रतलाम :  ग्राम पंचायत गुलबालोद के सचिव अर्जुन सिंह पंवार तत्काल प्रभाव से निलंबित..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

ई-केवाईसी कैंप से नदारद रहना पड़ा महंगा, जिला पंचायत सीईओ ने लापरवाही पर की कार्रवाई

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम जिले में ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिव पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। आलोट जनपद की ग्राम पंचायत गुलबालोद के सचिव अर्जुन सिंह पंवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह निर्णय जिला पंचायत सीईओ  श्रृंगार श्रीवास्तव द्वारा मध्यप्रदेश पंचायत सेवा नियम 1999 के अंतर्गत लिया गया है।

ग्राम पंचायत गुलबालोद में 23 जुलाई को ई-केवाईसी कैंप का आयोजन किया गया था, जिसमें सचिव अर्जुन सिंह पंवार को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन कैंप के दौरान वे मौके से नदारद पाए गए। फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे कोई जवाब नहीं मिला। यहां तक कि ग्राम पंचायत कार्यालय भी बंद मिला।

जानकारी के अनुसार, 23 जुलाई को आयोजित कैंप में एक भी ई-केवाईसी नहीं हुई, जबकि अगले दिन, 24 जुलाई को महज 5 ई-केवाईसी किए गए। इस लचर प्रगति को देखते हुए विभाग ने सचिव को नोटिस जारी किया, लेकिन उन्होंने उसका कोई जवाब नहीं दिया। इस पर जिला पंचायत सीईओ ने इसे कर्तव्य में घोर लापरवाही मानते हुए तत्काल निलंबन के आदेश जारी किए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *