क्या अब गुंडे चला रहे थाने? थाने के अंदर अश्लील गालियों की बौछार, पुलिसकर्मी मूकदर्शक!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

जे के मिश्र,बिलासपुर – जिले के रतनपुर थाने में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां थाने के अंदर पुलिसकर्मियों के सामने ही एक युवक अश्लील गालियों की बौछार करता नजर आया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी बिना किसी हस्तक्षेप के मूकदर्शक बने बैठे हैं, जबकि युवक गंदी-गंदी गालियां दे रहा है। यह शर्मनाक घटना न केवल पुलिस विभाग की छवि को धूमिल कर रही है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा कर रही है कि क्या अब थानों पर गुंडों का राज हो चला है?

SP की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी सहित 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने रतनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सहित 5 आरक्षकों को लाइन अटैच करने के आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि, प्रशासनिक कारणों का हवाला देकर यह कदम उठाया गया है, लेकिन घटना पुलिस की निष्क्रियता और असंवेदनशीलता की ओर इशारा करती है। वर्दी के सामने इस तरह की दबंगई ने पुलिस विभाग की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

थाने के अंदर दबंगई, बाहर क्या हाल?

इस घटना के बाद आम जनता के मन में एक बड़ा सवाल उठता है कि जब थाने के अंदर ही इस तरह की दबंगई दिखाई जा रही है, तो बाहर आम जनता की सुरक्षा का क्या हाल होगा? थाने के भीतर ही जब अपराधियों का इतना बोलबाला है और पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहते हैं, तो ऐसे में कानून व्यवस्था पर से लोगों का भरोसा उठना स्वाभाविक है। यह घटना पुलिस विभाग के लिए एक बड़ी चेतावनी है कि उन्हें अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने की सख्त जरूरत है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *