एयर इंडिया की एक और मुश्किल उड़ान: 9 दिनों में 84 फ्लाइट्स रद्द, आज भी 8 उड़ानें रद्द — यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली। विमानन क्षेत्र में यात्रियों की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। एयर इंडिया ने शुक्रवार को फिर 8 फ्लाइट्स रद्द कर दीं, जिनमें डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों उड़ानें शामिल हैं। कंपनी ने इसकी वजह तकनीकी जांच, खराब मौसम और हवाई क्षेत्र में पाबंदियों को बताया है।

एयर इंडिया के मुताबिक, 12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद से सुरक्षा मानकों को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। इसी के चलते पिछले 9 दिनों में कुल 84 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं।


आज रद्द की गई फ्लाइट्स की सूची:

इंटरनेशनल फ्लाइट्स:

  • दुबई से चेन्नई – AI906

  • दिल्ली से मेलबर्न – AI308

  • मेलबर्न से दिल्ली – AI309

  • दुबई से हैदराबाद – AI2204

डोमेस्टिक फ्लाइट्स:

  • पुणे से दिल्ली – AI874

  • अहमदाबाद से दिल्ली – AI456

  • हैदराबाद से मुंबई – AI2872

  • चेन्नई से मुंबई – AI571


12 जून की दुर्घटना के बाद बदले हालात

12 जून को अहमदाबाद में हुए हादसे में 270 लोगों की मौत ने हवाई सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए थे। इसके बाद DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय) ने एयर इंडिया सहित सभी एयरलाइनों के विमानों की सघन जांच के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में Air India के 33 बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों की जांच की गई, हालांकि कोई गंभीर तकनीकी खामी नहीं मिली।


19 जून को भी रद्द हुईं थीं 4 फ्लाइट्स

दिल्ली से वियतनाम जा रही फ्लाइट AI388 तकनीकी खराबी के कारण उड़ान के दौरान दिल्ली लौट आई। इस फ्लाइट में 130 यात्री सवार थे। इसके अलावा एयर इंडिया की तीन अन्य फ्लाइट्स को भी रद्द करना पड़ा।


अन्य एयरलाइंस भी प्रभावित

इस समस्या से अन्य एयरलाइंस भी अछूती नहीं रहीं।

  • इंडिगो की फ्लाइट 6E 2006 (दिल्ली-लेह) तकनीकी खराबी से लौटी

  • स्पाइसजेट SG2696 (हैदराबाद-तिरुपति) टेकऑफ के 10 मिनट बाद लौटी

  • इंडिगो की गुवाहाटी-चेन्नई फ्लाइट को फ्यूल की कमी के कारण बेंगलुरु में उतारना पड़ा


DGCA ने दिए कड़े निर्देश

DGCA ने एयर इंडिया को विमान सुरक्षा पर गंभीरता से ध्यान देने और उड़ानों के समय पर प्रस्थान को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उड़ान संचालन प्रक्रिया को और कड़ा बनाने की बात कही गई।


Air India ने यात्रियों से जताया खेद

Air India ने बयान जारी कर कहा कि यात्रियों की असुविधा के लिए खेद है।
कंपनी वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था कर रही है और यात्रियों को पूर्ण धनवापसी या पुनर्निर्धारण की सुविधा दी जा रही है।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फ्लाइट की स्थिति जानने के लिए Air India की वेबसाइट पर जाएं या ग्राहक सेवा केंद्र (011 69329333 / 011 69329999) से संपर्क करें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *