जांजगीर-चांपा: सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्राथमिक स्कूल में नन्हे बच्चों से झाड़ू लगवाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे शिक्षा तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कुटरा भाटापारा प्राथमिक शाला का मामला
वायरल वीडियो कुटरा भाटापारा प्राथमिक शाला का बताया जा रहा है, जहां पढ़ाई के बजाय बच्चों के हाथों में किताबों की जगह झाड़ू थमा दी गई। आरोप है कि स्कूल में तैनात स्वीपर लंबे समय से नदारद है, और उसकी भरपाई मासूम बच्चों से कराई जा रही है।
पालकों में भारी नाराज़गी
इस घटना के सामने आने के बाद पालकों में जबरदस्त आक्रोश है। उनका कहना है कि बच्चे स्कूल पढ़ने जाते हैं, सफाई कर्मचारी की जिम्मेदारी निभाने नहीं।
पालकों ने सवाल उठाया है कि
“जब स्कूल में स्वीपर की नियुक्ति है, तो फिर बच्चों से काम क्यों कराया जा रहा है?”
वीडियो वायरल, जांच की मांग
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से तत्काल जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
अब सवाल यह है…
-
क्या स्कूल प्रशासन की लापरवाही बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं?
-
क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी थी?
-
और अगर थी, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8145776
Total views : 8160373