शिल्पा शेट्टी के नाम पर बुजुर्ग महिला से हुई करोड़ों की ठगी, पुलिस की पहचान बताकर हुई यह घटना

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

हैदराबाद। शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड के फिटेस्ट अभिनेत्रियों में से एक हैं। शिल्पा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में, खबर आई है कि अभिनेत्री के नाम पर एक बुजुर्ग महिला से साइबर अपराधियों ने 5.60 करोड़ रुपए ठग लिए है। पुलिस की पहचान बताकर यह सारी घटना हुई है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

हाल ही में, हैदराबाद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक बुजुर्ग महिला से 5.60 करोड़ की ठगी हुई है और यह ठगी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का नाम बताकर हुई है। बता दें कि ठगों ने अपनी पहचान बॉम्बे पुलिस अधिकारी बताया और इसके साथ ही उन्होंने महिला को यह सूचना दी कि वह शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की छानबीन कर रहे हैं। इसके साथ ही ठगों ने बुजुर्ग महिला को 5.60 करोड़ रुपए “पब्लिक फंड अकाउंट” में डालने को कहा था।
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला से की 5.60 करोड़ रुपये की ठगी
जैसे ही बुजुर्ग महिला को ठगी का एहसास हुआ, उसने इसकी जानकारी तुरंत अपने बेटे को दी। बेटे ने तुरंत तेलंगाना साइबर सुरक्षा ब्यूरो में अपनी शिकायत दर्ज कराई। बेटे ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि 26 जुलाई को उसकी मां के फोन पर एक व्यक्ति का व्हाट्सएप कॉल आया था। व्यक्ति ने अपनी पहचान बॉम्बे पुलिस अधिकारी बताया था। इसके साथ ही कॉल करने वाले ने महिला को बताया कि वह शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़े हुए हैं। यही नहीं ठगों ने महिला को बताया कि उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है और एक बैंक में फर्जी खाता भी खोला गया है।

बेटे ने दर्ज कराई शिकायत
यही नहीं, ठगों ने बुजुर्ग महिला को यह बात किसी ने साझा नहीं करने को कहा था और राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला का मामला भी बताया था। हालांकि, बुजुर्ग महिला ने जैसी ही अपने बेटे को इसकी जानकारी दी, उसने तुरंत पुलिस में ठगी की शिकायत दर्ज कराई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *