तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या का ससुर अमिताभ को बर्थडे विश, खास पोस्ट से जताया प्यार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपना 82वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर दुनियाभर के कई मशहूर हस्तियों के साथ-साथ प्रशंसकों ने सदी के महानायक को बधाई और शुभकामनाएं दीं। अभिषेक बच्चन से तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर अपने ससुर और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी। इस इशारे ने बच्चन परिवार में कलह की खबरों को भी शांत करने का काम किया।

ऐश्वर्या की यह पोस्ट हो गई है वायरल

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के मौके पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आराध्या के साथ उनकी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे, पा-दादाजी। भगवान हमेशा आप पर कृपा बनाए रखें।” तस्वीर में बिग बी अपनी पोती को गले लगाते हुए मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। ऐश्वर्या की यह पोस्ट वायरल हो गई है।

गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय का अमिताभ बच्चन के लिए बर्थडे पोस्ट ऐसे समय में सामने आया है, जब बच्चन परिवार के भीतर तनाव की अफवाहें फैल रही हैं। यह अटकलें खासकर तब और तेज हो गईं, जब ऐश्वर्या को कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में परिवार के साथ नहीं देखा गया। गौरतलब है कि जुलाई 2023 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के दौरान ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ अलग से पहुंची थीं, जबकि अभिषेक, अमिताभ, जया और श्वेता बच्चन एक साथ दिखाई दिए थे, जिससे ऐश्वर्या और बच्चन परिवार के बीच मनमुटाव की अफवाहें उड़ी थीं। हालांकि ऐश्वर्या के हालिया पोस्ट के बाद ऐसा लग रहा है कि उनके और बच्चन परिवार के बीच कोई तनाव नहीं चल रहा है। साथ ही फैन्स ने उनके पोस्ट पर अपनी खुशी जाहिर की है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *