विकास और विश्वास की जीत-अम्बालिका

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

तीसरी बार जिला पंचायत सदस्य बनी अम्बालिका साहू

व्यवहारकुशलता,सामाजिक सहभागिता, और जुड़ाव से पार किया पड़ाव

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव- 23 फरवरी को संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के सभी नतीजे पूर्णतः सामने आ चुके है। मुंगेली जिले में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने इतिहास रचा है। जिला पंचायत के 12 में से 11 सीटों पे भाजपा अधिकृत प्रत्याशियों की जीत ने भाजपा द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों पे विश्वास की मुहर दी है।


जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 मोहभट्ठा से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी अंबालिका साहू ने शानदार जीत अर्जित करते हुए सभी प्रश्नों पे विराम लगा दिया है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस समर्थित पुष्पा शिवकुमार घृतलहरे को 1807 वोटों के अंतर से पराजित कर विजयश्री हासिल किया।

ज्ञात हो कि अम्बालिका साहू ने इस क्षेत्र से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करते हुए अब तक यंहा से तीसरी बार जिला पंचायत सदस्य होने की उपलब्धि हासिल की है और यह सब उनकी क्षेत्र में व्यवहारकुशलता, सामाजिक सहभागिता, लगातार क्षेत्र की जनता से जुड़ाव और किये गए कार्य है जिसका उन्हें जीत के रूप में परिणाम मिला है। अम्बालिका साहू ने अपनी जीत को भाजपा के विकास कार्यों और जनता के विश्वास की जीत बताया ।

वे अपनी जीत के बाद काफी अभिभूत नज़र आयी उन्होंने सभी देवतुल्य मतदाताओं जिनसे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग मिला के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन के साथ क्षेत्र के विकासपुरुष,उनके मार्गदर्शक विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक की कुशलता से ये जीत मिली है भाजपा के समस्त पदाधिकारियों और कर्मठ कार्यकत्ताओं के अथक मेहनत का परिणाम है कि हमने किला फतह किया है।

किसे मिले कितने मत

अम्बालिका साहू- 12640
महेंद्र सिंह (गोलू)- 1818
नेतराम साहू- 5225
पुष्पा शिवकुमार घृतलहरे-10833
पत्रकार राजकुमार लक्ष्मण यादव-1234
संजय तिवारी-2169
तारन टण्डन -1004

जीत के बाद मना जश्न

अम्बालिका साहू की जीत के बाद समर्थक काफी उत्साहित नज़र आये और उन्होंने मिठाईया वितरित करते हुए नगर पंचायत सरगांव बस स्टैंड में भव्य आतिशबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाया।

विधायक कौशिक से लिया आशीर्वाद

जीत के बाद अम्बालिका साहू ने विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक के रायपुर निवास में भाजपा के पदाधिकारियों साथ सौजन्य मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर नगर पंचायत सरगांव अध्यक्ष परमानन्द साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष सरगांव पोषण यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र शर्मा,भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणजीत सिंह हूरा,संतोष साहू ,घनश्याम राजपूत, असद मोहम्मद, तरुण अग्रवाल, रामकुमार कौशिक, शबाना जबीन, सविता कौशिक, दुर्गेश वर्मा,विष्णु राजपूत,जमुना पांडे, सहित भाजपा के पदाधिकारी, ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे।

अनिला देवेंद्र राजपूत(बाबा) ने किया बड़ा उलटफेर

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 जुनवानी में भाजपा अधिकृत प्रत्याशी अनिला देवेंद्र राजपूत(बाबा) ने एक बड़ा उलटफेर किया। उन्होंने तीन बार के जिला पंचायत सदस्य जागेश्वरी घनश्याम वर्मा को बड़े अंतर से हराकर सुफड़ा साफ कर दिया। जागेश्वरी महिला कांग्रेस व घनश्याम वर्मा कांग्रेस के मुंगेली जिलाध्यक्ष है। वे जिला तो जिला अपना घर नही बचा सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *