रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए शासन ने मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 12 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी 32 जिलों में मुख्यमंत्री, केंद्रीय राज्य मंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद एवं विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
जारी सूची के अनुसार बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि होंगे, जबकि रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू कार्यक्रम में शामिल होंगे। कोरबा में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और बालोद में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।
देखें सूची 👇👇👇👇
जनजातीय गौरव दिवस, मुख्य अतिथि का निर्धारण आदेश
इसी तरह कोरिया में मंत्री रामविचार नेताम, दंतेवाड़ा में मंत्री केदार कश्यप, गरियाबंद में मंत्री दयालदास बघेल, मुंगेली में मंत्री लखनलाल देवांगन, राजनांदगांव में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, धमतरी में मंत्री टंकराम वर्मा तथा जशपुर में मंत्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
अन्य जिलों में भी मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को मुख्य अतिथि की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन ने संबंधित जिला कलेक्टरों को मुख्य अतिथियों के परामर्श से कार्यक्रमों का निर्धारण करने के निर्देश दिए हैं।
Author: Deepak Mittal








