मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आगामी बुधवार 18 नवंबर को मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास (CM हाउस) में सुबह 11:30 बजे से होगी।
इस बैठक में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। खासतौर पर 14 दिसंबर से शुरू होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र को लेकर बैठक में विचार-विमर्श किया जा सकता है।
Author: Deepak Mittal









