गुवाहाटी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट 6E 0623 में आज रविवार सुबह तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पुणे एयरपोर्ट पर ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी गई।
पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को बताया कि टेक-ऑफ के बाद विमान का लैंडिंग गियर (पहियों वाला हिस्सा) अंदर नहीं गया और बाहर ही रह गया। इंडिगो की इस फ्लाइट में यात्री और क्रू मेंबर समेत कुल 192 लोग सवार थे।
भारतीय वायु सेना (IAF) ने फुल इमरजेंसी घोषित की, जिसके बाद सभी जरूरी इमरजेंसी प्रोटोकॉल तुरंत लागू कर दिए गए। यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फायर सर्विस, एम्बुलेंस और अन्य इमरजेंसी टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया।’
Author: Deepak Mittal









