आकाश अग्रवाल की प्रेरणादायक यात्रा: कठिन परिश्रम से बने चार्टर्ड अकाउंटेंट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंगेली जिले का बढ़ाया मान

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव/मुंगेली-मुंगेली जिले के होनहार युवा आकाश अग्रवाल निवासी बरेला,तखतपुर ने अपनी लगन और मेहनत से चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की उपाधि प्राप्त कर ली है। 3 नवंबर 2025 को घोषित सीए फाइनल परीक्षा के परिणाम में उन्होंने ग्रुप-1 में सफलता हासिल की, जिससे उनकी लंबी शैक्षणिक यात्रा पूरी हुई।इस उपलब्धि ने मुंगेली जिले का मान बढ़ाया है, क्योंकि आकाश जैसे युवा जिले की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर चमका रहे हैं।

आकाश की शिक्षा की शुरुआत तखतपुर के इन्फैंट हेवन पब्लिक स्कूल से हुई, जहां उन्होंने नर्सरी से कक्षा-5 तक पढ़ाई की। उसके बाद कक्षा-5 से 10वीं तक राज पब्लिक स्कूल, तखतपुर में अपनी बुनियादी शिक्षा पूरी की। 11वीं और 12वीं की पढ़ाई उन्होंने मुंगेली के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल से की। 12वीं के बाद उन्होंने सीए कोर्स जॉइन किया और अपनी तैयारी शुरू की।

सीए फाउंडेशन की पढ़ाई उन्होंने बिलासपुर में नवीन मसीह सर के मार्गदर्शन में पूरी की। इसके बाद सीए इंटरमीडिएट के दोनों ग्रुप उन्होंने रायपुर के एक्सेल इंस्टीट्यूट से पढ़े और एक साथ ही क्लियर कर लिया। इंटरमीडिएट क्लियर करने के बाद आकाश ने बिलासपुर के व्यापार विहार स्थित तौंक खत्री एंड एसोसिएट्स में तीन वर्षीय आर्टिकलशिप की, जो सीए विनोद खत्री सर और सीए हर्षित खत्री सर के अधीन थी।

सीए फाइनल के दोनों ग्रुप मई 2025 में दिए, जिसमें ग्रुप-2 सफल रहा, लेकिन ग्रुप-1 में थोड़ी कमी रह गई। हार न मानते हुए उन्होंने सितंबर 2025 में ग्रुप-1 की परीक्षा दोबारा दी और 3 नवंबर को आए परिणाम में इसे भी क्लियर कर लिया। इस उपलब्धि से आकाश अब पूर्ण रूप से योग्य सीए बन चुके हैं,और उनकी सफलता मुंगेली जिले के लिए गर्व का विषय बनी हुई है, जो स्थानीय युवाओं को प्रेरित करेगी।

पिता मनोज अग्रवाल, माता मनीषा अग्रवाल के साथ ही नाना-नानी, मामा-मामी(सरगांव),दादी, चाचा-चाची सहित परिवार और स्थानीय समुदाय ने आकाश की इस सफलता पर हार्दिक बधाई दी है। उनकी यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनी हुई है, जो दर्शाती है कि दृढ़ संकल्प से कोई लक्ष्य असंभव नहीं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *