धराली आपदा का 6वां दिन : मौसम खराब होने चलते सुबह 10 बजे शुरू हुई हवाई सेवाएं, विजिबिलिटी वेदर ऑब्जरवेशन फ्लॉइट लांच करने की तैयारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

देहरादून, 10 अगस्त: उत्तरकाशी में मौसम खराब होने चलते मातली से हर्षिल और हर्षिल से मातली तक हेलीकॉप्टर सुबह 10 बजे तक उड़ान नहीं भर पाए, 10 बजे बाद हेली सेवाएं फिर शुरू हो गई हैं।

मौसम को देखते हुए सरकार वेदर ऑब्जरवेशन फ्लॉइट लांच करने जा रही है। इससे हेली सेवाओं के संचालन के लिए दृष्टिगत विजिबिलिटी की जांच की जा सकेगी।

इसके अलावा तेलगाडा गाड के पास गंगा का पानी रुकने से यहां झील बन गई है जिससे पानी का रिसाव जारी है। जिलाधिकारी ने बताया कि झील के पानी को धीरे-धीरे डिस्चार्ज किया जाएगा ताकि निचले इलाकों में कोई खतरा न हो। इस समय मलबे में दबे लोगों की खोज जारी है।

हेलीकॉप्टर ने भरी उड़ान धराली क्षेत्र आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए हेलीकॉप्टर्स के माध्यम से संचालित राहत अभियान का सिलसिला आज भी जारी है। आज सुबह मौसम खराब होने के कारण हेली ऑपरेशन लगभग 10 बजे से शुरू हो पाई। मातली हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के माध्यम से प्रभावितों ले लिए बड़ी मात्रा में खाद्य एवं राहत सामग्री हर्षिल हेलीपैड तक भेजी जा रही है। हेलीकॉप्टर से वापसी में आपदा प्रभावित क्षेत्र से जरूरतमंद लोगों को मातली पहुंचाने का नियमित सिलिसिला भी शुरू हो गया है।

आपदाग्रस्त धराली क्षेत्र में तत्परता के साथ बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान संचालित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए हेली ऑपरेशन में जुटाए गए हेलीकॉप्टर अब तक 260 से भी अधिक फेरे लगा चुके हैं। इस अभियान में मातली हेलीपैड से आठ हेलीकॉप्टर संचालित किये जा रहे हैं। इसके साथ ही चिन्यालीसौड़ हवाईपट्टी से भी सेना के चिनूक, एमआई, एएलएच तथा चीता हेलीकॉप्टर भी हेली रेस्क्यू अभियान में महत्वपूर्ण सहयोग कर रहे हैं।

धराली आपदा का आज छठवां दिन है और अब तक गंगोत्री, झाला, धराली, बगौरी, जसपुर, हर्षिल क्षेत्र में फंसे लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है। आपदा में घायल 14 लोगों का उपचार चल रहा है। 14 लोगों का उत्तरकाशी के मातली, 03 गंभीर घायलों का एम्स ऋषीकेश और दो घायलों का देहरादून व शेष 09 घायलों को जिला चिकित्सालय, उत्तरकाशी में भर्ती करवाया गया है।

स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार के अनुसार घायलों को बेहतर उपचार देने के लिए सरकार संकल्पित है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में शिविर लगाकर भी प्रभावितों की निशुल्क जांच की जा रही है।

आज छठवें दिन भारतीय सेना, आईटीबीपी, बीआरओ, अग्निशमन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व प्रशासन के कुल 229 अधिकारी व कर्मचारी राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। इधर, गंगा भागीरथी नदी पर तेलगाडा गाड के आए मलबे से झील बनी है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यहां जलमग्न है। सीमा सड़क संगठन व लोक निर्माण विभाग धराली तक क्षतिग्रस्त गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने में जुटा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि धराली तक मंगलवार तक वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। सभी टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं और मलबे को हटाकर लोगों को तलाशा जा रहा है।

राज्य चार जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

आज उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि बागेश्वर, देहरादून, चमोली एवं पिथोरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। राज्य के टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, उधमसिंहनगर व चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *